फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के किराए में मिले छूट, बढ़ाई जाए पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों के किराए में मिले छूट, बढ़ाई जाए पेंशन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि बसों के किराए में उन्हें 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। साथ ही पेंशन में वृद्धि के लिए सरकार कदम उठाए। अधिक आयु के कर्मचारियों को चिकित्सकीय सेवा में राहत दी जाए। इस दौरान करीब 11 सूत्री मांग पत्र सीएम योगी को भेजकर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सभा में कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों में पेंशन के निर्धारण में 2.57 गुणांक के स्थान पर 2.87 किया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ का 90 प्रतिशत भुगतान पासबुक के आधार पर कर दिया जाए। कर्मचारियों को दो वर्ष में एक बार घूमने-फिरने के लिए अतिरिक्त पेंशन दी जाए। साथ ही पेंशन से संबंधित जानकारियों को ऑनलाइन किया जाए। वरिष्ठ नागरिकों के परिवहन की बसों में यात्रा करने के लिए 50 प्रतिशत किराए में छूट दी जाए। इसके अलावा भी अनेक मांगों पर विचार विमर्श किया गया। सभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांगपत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना भी दिया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एमए अलवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें