फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश शर्मा ने बसपा छोडी

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश शर्मा ने बसपा छोड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी के नेता राकेश शर्मा ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी द्वारा समीक्षा नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री मायावती को भेजे अपने त्याग पत्र में राकेश शर्मा ने कहा कि बसपा की गलत नीतियों के कारण उसके साथ जुड़ा गरीब, सवर्ण, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग छिटक गया है। पार्टी ने इसे लेकर कोई समीक्षा नहीं की। दलित मतदाताओं के भी एक वर्ग में पार्टी से मोहभंग की स्थिति है। अल्पसंख्यकों को टिकट तो दिए पर एक भी ऐसा नेता तैयार नहीं कर पाई जिसकी पहचान हो। पार्टी में लोकतंत्र गायब दिखता है। छिटके वोटों को जोड़ने की कोई मुहिम नहीं है।

एनपीएस को लेकर आज शिक्षकों का धरना
मुजफ्फरनगर। नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस को लेकर डीआईओएस गंभीर नहीं है। इसे लेकर शिक्षक 18 सितंबर को सुबह 11 बजे डीआईओएस ऑफिस पर धरना देंगे। यह जानकारी हेमंत कुमार विश्नोई ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कटौती पर चिंता जताई
मुजफ्फरनगर। अंबेडकर युवा मंच के राधेश कुमार पप्पू ने रात्रि में विद्युत कटौती का विरोध करते हुए कहा कि बीजेपी के नेता इस पर मौन क्यों है। पेट्रोल के दाम इतने बढ़ा दिए हैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। किसानों का गन्ना भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। उधर, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संजय अरोरा ने कहा कि अधिकारी 24 घंटे की बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में उन्हीं ई रिक्शाओं को ही चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए जो पंजीकृत हैं। इन समस्याओं को लेकर 19 सितंबर को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, अमित चौहान, प्रमोद अग्रवाल, प्रिंस गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें