विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा निकाली
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर मोरना में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
बैंड बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान रामचंद्र सीता लक्षमण, हनुमान, परशुराम, शिल्पकार, दुर्गामाता आदि सहित भगवान विश्वकर्मा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का शुभारंभ मोरना के चौक बाजार से, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर रोड, शुक्रताल व नगर की शिक्षक कालोनी, नई बस्ती और पैंठ बाजार आदि से होकर निकाली गई। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अशोक धीमान, मंत्री राकेश, सुभाष, अशोक, कुलदीप, अनिल, टीटू, सुनील आदि का सहयोग रहा।
विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना की
खतौली। श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में विश्वकर्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर हवन किया गया। हवन कार्यक्रम के मुख्य यजमान सुंदरलाल धीमान तथा नरेश पांचाल सपत्नीक रहे। इस दौरान रूपचंद जांगिड़ ने कहा कि हमें समाज में एकजुटता के लिए एकता दिखानी होगी। कार्यक्रम में सुरेशचंद धीमान, प्रमोद धीमान, विजयपाल, प्रवीण कुमार, मोनू, ब्रजमोहन पांचाल, रजनीश मिश्रा, संदीप धीमान, हरीश, डा. पवन विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, सुभाष राजू आदि मौजूद थे।