फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट-सरकारी सब विभागों में पल रहे मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट, सरकारी विभागों में पल रहे मच्छर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन दिन तक लगातार बरसे बादलों ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। प्राइवेट और सरकारी विभागों में मच्छरों का लार्वा पनपता मिला है। मौसम में नमी के कारण फॉगिंग कराना चुनौती बन गया है। खासकर खादर क्षेत्रों में पानी भरने से टीम गांव तक नहीं पहुंच रही है। रास्तों में जलभराव होने के कारण हालत बेपटरी हो गए हैं।
मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ डेंगू-मलेरिया के मरीजों में भी इजाफा हो गया है। हालांकि मरीजों का आंकड़ा पिछले साल की संख्या के मुकाबले अभी आधा बताया गया है। सितंबर तक वर्ष 2016 में 1003 मरीज मलेरिया और डेंगू दोनों बीमारी मिले थे, जबकि इस बार 1 सितंबर तक 547 मरीज सामने आए हैं। जिनमें स्वाइन फ्लू के 50 मरीज अलग हैं। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग ने चार सितंबर से फॉगिंग कार्य का शेड्यूल तैयार किया है। अभियान में मौसम आड़े आ गया है।
विज्ञापन

31 अगस्त से 2 सितंबर तक हुई भारी बरसात ने खादर के साथ आसपास के गांवों, शहर के कई मोहल्लों में जलभराव कर दिया। बादल छाए रहने से तापमान में भी प्रभाव पड़ गया है। हालांकि फॉगिंग कार्य को अंजाम देने के लिए अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस चाहिए। मौमस में नमी होगी तो एंटी लार्वा की दवा जमीन में लेयर बना बना लेगी। जो सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकती है। जबकि तापमान औसत से अधिक होने पर दवाई हवा में फैलेगी, इससे भी दिक्कतें खड़ी होंगी।
उधर, जिला मलेरिया विभाग के सर्वे में प्राइवेट से लेकर सरकारी विभागों में मच्छरों के पनपने की भरमार मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी, पुलिस लाइन समेत दर्जनभर कॉलोनियों में मच्छरों का लार्वा पाया है। इसको लेकर करीब 103 लोगों को नोटिस जारी कर सवाल किए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि फॉगिंग के लिए नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग तैयार है। तापमान की जांच पड़ताल के साथ गंभीर स्थिति वाले क्षेत्रों में अभियान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


डेंगू का अभी मिला है एक केस
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट जारी किया है। प्राइवेट में डेंगू की जांच को आने वाले मरीजों की जानकारी विभाग को देनी होगी। अभी दिल्ली के एक अस्पताल से चरथावल के गांव पावटी में एक व्यक्ति को डेंगू होने की जानकारी दी गई है। सोमवार को गांव में टीम भेजकर पुष्टि कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें