करंट लगने से महिला की मौत
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। गांव जंधेड़ी निवासी ओमवती पत्नी मदनपाल अपने घर पर पानी का मोटर चला कर भैंस को नहला रही थी। इसी दौरान पानी में करंट उतर गया, जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। महिला की मौत की सूचना गांव प्रधान यजुवेंद्र ऊर्फ टीटू ने हल्का लेखपाल को दे दी है।
हादसे में चाचा-भतीजा घायल
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। ग्राम प्रधान मनफोड़ा रविंद्र चौधरी का पुत्र निशांत अपने चाचा पुनीत के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में राजू भाई की पुलिया पर दीवार न होने के कारण अचानक ट्रैक्टर रजवाहे में गिर गया, जिसमें चाचा और भतीजा घायल हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।