भव्य रूप में मनाया जाएगा गणेश महोत्सव
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। गणेश महोत्सव समिति की बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सुशील वर्मा के आवास पर हुई बैठक में समिति अध्यक्ष डॉ ओपी गौतम ने बताया कि 25 अगस्त को सुबह 10 बजे श्री विग्रह मूर्ति स्थापना की शोभायात्रा निकालकर सत्या विहार बैंक्वट हाल में मूर्ति स्थापित होगी। 29 अगस्त को एक भजन संध्या होगी। गणपति का गुणगान किया जाएगा। 31 अगस्त को बैंडबाजों और सुंदर झाकिंयों के साथ गणपति विग्रह विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर धमात गंगनहर पुल संपन्न होगी। बैठक में भारत भूषण खुल्लर, राजू स्वर्णकार, विरेंद्र सिंह, अनिल गर्ग, भानू शर्मा, सुशील वर्मा, आनंद धीमान, मनोज कर्णवाल, डॉ प्रिंस त्यागी, लवी अग्रवाल, सचिन गर्ग, अजय गोयल, विपिन वर्मा, रजत वर्मा आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने लगाई झाडू
पुरकाजी(मुजफ्फरनगर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भाजपा नेताओं व नगर पंचायत कर्मियों ने कस्बे में झाडू लगाई और मलिन बस्तियों में पहुंचकर सफाई रखने की अपील की। सुबह नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में एकत्र हुए भाजपा नेताओं ने स्कूली बच्चों के साथ एक रैली निकालकर लोगों का सफाई रखने का संदेश दिया। इस दौरान पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल, डॉ संदीप वर्मा, निर्दोष जैन, हरिराम सक्सेना, शिवकुमार पाल, पप्पू धीमान, मनोज चौहान, सुशील कर्णवाल, मणीकांत गोयल, डॉ ओपी गौतम, सागर कोरी के अलावा ईओ नगर पंचायत मनोज यादव, समर काजमी आदि मोजूद रहे।