फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की जीप लकड़ी के ट्राले से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जीप लकड़ी के ट्राले से टकराई
विज्ञापन

बुढ़ाना। जौला गांव में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर दौड़ी पुलिस की जीप कांधला रोड पर सड़क के बीच खड़े लकड़ी से भरे ट्राले से टकरा गई। इस घटना में जीप का चालक व इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

जौला गांव में रविवार शाम दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा पुलिस बल को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर पीर के पास सड़क के बीच खड़ा लकड़ी से भरा ट्रैक्टर के सामने से आए वाहन की तेज लाइट के कारण पुलिस की जीप के चालक रविंद्र शर्मा को दिखाई नहीं दिया। पुलिस की जीप लकड़ी से भरे ट्राले में घुस गई। इस घटना में जीप का चालक रविंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा तथा अन्य पुलिस कर्मी घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें