मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के झबरेड़ा से चोरी कर मुजफ्फरनगर के बकरा मार्केट में बेचने के लिए लाई जा रही 12 भेड़ पुलिस ने बरामद की है। शहर कोतवाली पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली की रामलीला टिल्ला चौकी पुलिस ने शाहबुद्दीनपुर रोड बाईपास पर चेकिंग शुरू भाग रहे एक छोटा हाथी सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। छोटा हाथी से पुलिस ने 12 भेड़ और चारों लोगों के पास से दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए।
चारों ने अपने नाम असलम और इस्लाम निवासी खजूरी झबरेड़ा, सरमेज, सन्नी धीमान निवासी डेरना झबरेड़ा, उत्तराखंड बताए। चारों ने पुलिस को बताया कि झबरेेड़ा में एक किसान ने काफी भेड़ पाल रखी है। वहां से उन्होंने यह भेड़ चोरी थी। भेेड़ चोरी का मुकदमा झबरेड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। वह इन भेड़ को यहां पर बकरा मार्केट में बेचने के लिए ला रहे थे।