मंडल स्तरीय ट्रायल का स्टेडियम में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तरीय चयन हुआ। इसमें 12 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। चार खिलाड़ियों को आरक्षित में रखा गया।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि शनिवार को सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन मुजफ्फरनगर स्टेडियम में ही किया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाले 36 खिलाड़ियों में से 12 का चयन किया गया। इनमें प्रिंस, अजय, सहदेव, भविष्य चौधरी, फैसल चौहान, केतन, पवन, सचिन, अनुज, सन्नी, कुलवीर, मासूम शामिल है। आरक्षित सूची में नमन, अदनान, विनय और अनिल को रखा गया है।
बताया कि यह सभी खिलाड़ी 10 से 13 मार्च तक गोरखपुर में होने वाली जी-20 प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर रामकुमार, अजय पाल, गौरव बालियान, किरन गौतम, रेनू रानी आदि मौजूद रहीं।