फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सेवा योजना में 12 बच्चों को स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल सेवा योजना में 12 बच्चों का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जिलास्तर की पहली बैठक में 12 बच्चों का चयन हुआ है। इन सभी बच्चों को योजना की सुविधाएं अगले सप्ताह से मिलना प्रारंभ हो जाएगी। जनपद में अभी तक 144 बच्चे सामने आए हैं, जिनके माता-पिता या दोनों में से एक की कोरोना काल में मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकीन ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित बच्चों की पहली सूची स्वीकृत हो गई है। जिला स्तर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने यह स्वीकृति प्रदान की। इस समिति में सीडीओ आलोक यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष और जिला प्रोबेशन अधिकारी शामिल है। जनपद में 144 बच्चों ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। अभी तक केवल 12 बच्चों के कागज सत्यापन होकर आ चुके हैं। इन सभी को योजना का लाभ देने के लिए समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन बच्चों को इस योजना में चार हजार प्रतिमाह मिलेंगे, जब तक ये 18 साल के या 12वीं पास नहीं करते। पैसा साल में दो बार छह-छह माह का मिलेगा। इसके अलावा योजना में कक्षा नौ से ऊपर के छात्रों को लैपटॉप भी दिया जाएगा। बाकी बच्चों के कागजातों के पूर्ण कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें