फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए

Wed, 07 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के दूसरे चरण के प्रत्याशियों को नामांकन के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। इस चरण में 271 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। अंतिम दिन 12 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव इस समय पूरे चर्म पर है। पहले चरण का चुनाव प्रचार अंतिम दौर में है। नौ अक्तूबर को पहले चरण का मतदान होना है। वहीं दूसरे चरण के प्रत्याशियों को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। अंतिम दिन 12 लोगों ने नाम वापस लिए।

इनमें वार्ड 31 से कमलेश, वार्ड 34 से अंजू, वार्ड 36 से वीरेंद्र, इस्लाम, वार्ड 37 से सरिता, गिरजा, वार्ड 38 से नरेंद्री, रीना, वार्ड 39 से पुष्पा और वार्ड 43 से फरहीन, रहमान, नाहिद बेगम ने नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद सभी बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिए गए।
विज्ञापन


दूसरे चरण के 14 वार्डों में 271 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। पहले चरण के चुनाव में 259 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव चिह्न लेने को लेकर मंगलवार को पूरे दिन कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद तीन बजे से लेकर देर शाम तक चुनाव चिह्न वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें