फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 11939 लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 11939 लोगों ने कराया टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना से बचाव के प्रति लोगों में टीकाकरण का रुझान बढ़ रहा है। टीकाकरण कैंप में काफी संख्या में लोग टीका लगवा रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठन भी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर लगवा कर नागरिकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11939 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। 37 टीकाकरण केंद्रों पर 8877 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 7519 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 1358 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 3062 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 42 स्थानों के 51 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। उधर, सर्विसेस क्लब में टीकाकरण कैंप लगाया गया। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डॉ मनोज काबरा, भुवनेश गुप्ता, विजय वर्मा, सुनील सिंघल, राजीव गर्ग, प्रेमी छाबड़ा, विपुल भटनागर आदि मौजूद रहे। कैंप में 330 नागरिकों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी कालोनी की गांधी वाटिका में श्री राधाकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट कोरोना वैक्सीन शिविर लगाया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 320 लोगों ने टीका लगवाया। विपिन अरोरा, डॉ. विजय अरोरा, पवन छाबड़ा, नवीन, भोला सुनेजा, अंजू अरोरा , मोहन अरोरा, राकेश अरोरा, मुनीष अरोरा आदि का सहयोग रहा। जनपद में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित कोई मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि 669 सैँपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को एक मरीज स्वस्थ हुआ है। जनपद में अब कोरोना संक्रमित 11 मरीज रह गए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें