फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रविवार की रात्रि बाइक सवार युवक सड़क पर जा रहे राहगीर से टकरा गए। इस दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

देवबंद तहसील के गांव साधारणपुर निवासी निमल का पुत्र टीनू (28) दुगचाड़ा निवासी अपने रिश्तेदार किशन पुत्र कबूला के साथ किसी काम से तलहेड़ी बुजुर्ग आया था। रविवार की रात्रि दोनों बाइक से अपने गांव साधारणपुर जा रहे थे। करीब 10.30 बजे जब वह हाईवे स्थित साखन नहर के समीप पहुंचे तो इसी दौरान सड़क क्रास कर रहे अंबोली निवासी मोनू पुत्र राजू से उनकी बाइक टकरा गई। इस दुघर्टना में टीनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी किशन व मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नाजुक हालत के चलते रेफर कर दिया गया। वहीं जानकारी मिलते ही मृतक टीनू के बदहवास परिजन भी मौके पर पहुंचे। जानकारों के मुताबिक टीनू ने हेल्मेट नहीं पहना था। बाइक से गिरने के बाद उसका सिर सड़क पर लगा। गंभीर चोट लगने के कारण उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक टीनू के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक टीनू बैंडबाजे में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें