फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी उद्योगों को बढावा देने में तत्पर: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन इंडस्ट्रीय एसोसिएशन ने मिलकर उद्यमी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया। पीएनबी के 125 वें स्थापना वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम में उद्यमियों को बताया गया कि किस तरह वे 59 मिनट में ऋण प्राप्त कर सकते हैं। जेम पोर्टल से उद्यमी किस प्रकार लाभान्वित हो सकते हैं इसके बारे में विस्तार से बताया गया। सर्किल हैड एमपी सिंह ने कहा कि पीएनबी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थित एक होटल में आयोजित सेमीनार में मुख्य अतिथि असिस्टेंट डायरेक्टर डीजीएफटी आरके वर्मा ने कहा कि आयात निर्यात किसी भी देश की अर्थ व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है। कस्टम क्लीयरेंस से लेकर ड्रा बैक तक की प्रक्रिया को सुगम कर दिया गया है। उन्होंने बताया किस तरह हम अपने उत्पाद का निर्यात कर सकते हैं। डीजीएम एमएसएमई एचओ श्रीकांत शर्मा ने एमएसएमई के क्षेत्र मं उठाए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से बताया। पीएनबी पूरे देश में लघु उद्योगों को बढावा देने का काम कर रहा है। सर्किल हैड एमपी सिंह ने कहा कि हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों तक बैंक और सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है। सुनीता तायल ने विदेशी विनिमय में दी जा रही पीएनबी की सुविधाओं के बारे में बताया। डिप्टी कमिश्नर डीआईसी परमहंस मौर्य ने बताया कि लघु उद्योगों को बढावा देने में प्रदेश सरकार किस प्रकार की सुविधाएं दे रही है। इस अवसर पर सीबीएसई में देश की टॉपर करिश्मा अरोरा को सम्मानित किया गया। करिश्मा आईआईए के पूर्व चेयरमैन मनोज अरोरा की पुत्री है। कार्यक्रम के संयोजक डिप्टी सर्किल हैड एचएस भल्ला रहे। संचालन कांति राठी एवं विपुल भटनागर ने किया। सेमीनार में संदीप जैन, मनीष जैन, अनुज कुच्छल, संजीव, सुधीर चंद्र गोयल, अश्वनी खंडेलवाल, राजशाह, अमित अग्रवाल, पंकज मित्तल, श्रवण गर्ग, पंकज मोहन गर्ग आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें