फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई टॉपर करिश्मा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर बनी एसडी इंटर कॉलेज की छात्रा करिश्मा अरोरा को प्रयत्न संस्था की ओर से मुजफ्फरनगर का गौरव सम्मान प्रदान किया गया। एसडी पब्लिक स्कूूल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष समर्थ प्रकाश, डॉ विवेक कुमार व असद फारूकी समेत संस्था के पदाधिकारियों ने करिश्मा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। डॉ नूतन जैन, स्कूल प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना व चेयरपर्सन अंजू अगवाल ने कत्थक नृत्य का चित्र करिश्मा को भेंट किया। करिश्मा अरोरा के पिता मनोज अरोरा, माता मोनिका अरोरा, बीना शर्मा, रीना अग्रवाल, प्रीति भारद्वाज, साधना मेहता, नंदकिशोर शर्मा व अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें