फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक पत्थर बैराज पर डूबे किशोर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक पत्थर बैराज पर डूबे किशोर का शव मिला
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। विकासनगर में डाक पत्थर बैराज में शनिवार दोपहर नहाते समय डूबे संधावली अनाथालय के कारगिल कश्मीर निवासी दो किशोरों में से एक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव संधावली में अल-जहरा चैरिटेबल फाउंडेशन अनाथ बच्चों का पालन पोषण और उनकी शिक्षा की व्यवस्था करती है। अनाथालय में सैकड़ों बच्चे मौजूदा वक्त में रह रहे हैं, जिनमें से 170 को फाउंडेशन की तरफ से पिकनिक पर देहरादून के विकासनगर में ले जाया गया था। वहां बच्चे डाक पत्थर बैराज के पास नहा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद हुसैन (17) और जफर अली (13) पानी में समा गए थे। दोनों किशोरों के डूबने की खबर मिलते ही फाउंडेशन सचिव मौलाना असदउल्लाह अन्य पदाधिकारियों के साथ विकासनगर के लिए रवाना हो गए थे। वहीं, देहरादून प्रशासन द्वारा शनिवार रात से ही गोताखोर लगाकर बैराज में डूबे दोनों किशोरों की तलाश की जा रही थी। फाउंडेशन के सदस्य मोहम्मद आरिफ ने बताया कि रविवार को दोनों किशोरों की तलाश के दौरान जफर अली का शव बैराज से बरामद कर लिया गया है, जिसे मोर्चरी भेजा गया है। वहीं, मोहम्मद हुसैन की तलाश की जा रही थी, जिसका अभी सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जफर अली के शव को संधावली ही लाया जाएगा और यहीं पर उसे सुपुर्दे-खाक किया जाएगा। दो किशोरों के बैराज में डूबने की खबर मिलने के बाद से संधावली के अनाथालय के साथ ही गांव में भी शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें