फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल हमलों से बचने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल हमलों से बचने के तरीके बताए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के कंप्यूटर संकाय में आयोजित साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला में डिजिटल हमलों से सिस्टम, नेटवर्क और प्रोग्राम की रक्षा करने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

कोड डेवलपमेंट सेंटर से आए साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट नितिन कुमार ने बताया कि डिजिटल हमले संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने, बदलने या नष्ट करने के लिए होते हैं। आधुनिक युग में हमें अपने डेटा, प्रोग्राम, फाइल तथा नेटवर्क को घुसपैठियों से बचाने की आवश्यकता होती है। नेटवर्क, एप, डाटा, डेटाबेस, क्लाउड, मोबाइल आदि को भी घुसपैठियों से सुरक्षित करने की जरूरत है। साइबर सुरक्षा में खतरा इसीलिए है, क्योंकि नेटवर्क कनेक्शन और इंटरनेट काफी तेजी से बदलता जा रहा है। उन्होंने बताया कि साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थी चीफ इंफार्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, सिक्योरिटी इंजीनियर, सिक्योरिटी ऑर्किटेक्ट एवं सिक्योरिटी ऐनलिस्ट जैसे पदों पर कार्य कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष निशांत राठी ने आभार जताया। कार्यशाला में नीतू सिंह, संजय कांत, अमित त्यागी, नितिन त्यागी, प्रवीण कुमार, श्रीकांत सिंह, प्रमोद कुमार, हिमांशु होरा, सिद्धांत गर्ग, अंकुर कुमार, अमित कुमार, अमित राठी, योगेंद्र कुमार, नीरज प्रताप, सोनिया चौधरी, हंस कुमार, मनोज पुंडीर, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें