फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को दिए पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पवन सिंह बालियान ने कहा कि पुरस्कृत हुए छात्र-छात्राओं से अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। पुरस्कार पाने वालों में जूनियर वर्ग में कक्षा आठ में सूरज प्रथम, खुशी गोयल द्वितीय, विपुल रावत तृतीय, कक्षा में वंश प्रथम, चिराग द्वितीय, विकास तृतीय, कक्षा छह में महक प्रथम, हर्ष पाल द्वितीय, कशिश वर्मा तृतीय रहे। प्राइमरी वर्ग में कक्षा पांच में दीपा प्रथम, पलक द्वितीय, कार्तिक तृतीय, कक्षा चार में शौर्य प्रथम, सुहैल द्वितीय, खुशी तृतीय, कक्षा तीन में रिहान प्रथम, आदित्य वर्मा द्वितीय व खुशी सैनी तृतीय, कक्षा दो में प्रिंसी वर्मा प्रथम, वरुण व अभिनव द्वितीय, सावन तृतीय, कक्षा एक में साबरीन प्रथम, सना द्वितीय व रिया पाल ने तृतीय स्थान पाया। मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, प्रवेंद्र शर्मा, नीरज राणा, रजनी सैनी, जुबैदा, अंकुर मान, सुदेश रानी, संगीता, ऋचा शर्मा, पारुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें