फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धपीठ महामंडल विधान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्व जीवन में लाते हैं नई चेतना
विज्ञापन

खतौली। जैन मंडी स्थित जैन मंदिर में फाल्गुन अष्टानिका पर्व पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान व विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन 13 से 20 मार्च तक किया जा रहा है। इस आयोजन की समस्त मांगलिक क्रियाएं पंडित अशोक जैन शास्त्री के मार्गदर्शन में की जा रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में डा. ज्योति जैन व आदीश जैन प्रवक्ता ने बताया कि जो भी श्रद्धा भक्ति के साथ इस विधान में अनंतानंत सिद्ध परमेष्ठियों का गुणगान करते हैं, वे अष्टकर्मो को नष्ट कर अपने वैभव को प्राप्त कर लेते हैं। अष्टाहनिका पर्व की पावन बेला हम में धर्म का संचार करती है। पर्व जीवन में नई चेतना लाते हैं। यह शाश्वत पर्व है। इस मौके पर सिद्धार्थ, प्रदीप टीकरी, नवीन, विनोद, राजीव, रवि, सुशील, नीरज, अरुण, तुषाग, दीपक, हंसकुमार, संजीव, ऋषभ, पीयूष, सुनील, मनोज, सचिन, सपना, नीलम, रुपाली, सुषमा, प्रियंका, डा. ज्योति, अशोक शास्त्री, रेणु, बबीता, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें