फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने अच्छा नागरिक बनने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने अच्छा नागरिक बनने की ली शपथ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम अधिकारी अंकित कुमार ने स्वयंसेवक एवं सेविकाओं के समक्ष महात्मा गांधी के विचारों का विस्तार से वर्णन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संस्था निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा युवा छात्रों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का निर्माण होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना की वैचारिक अनुस्थापना महात्मा गांधी के आदर्शों से ही प्रेरित है। राष्ट्रपिता आदर्शवादी होने के साथ-साथ अहिंसावादी भी थे। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर उन्हें अपने दिलों में जिंदा रखना चाहिए। महात्मा गांधी के कारण हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्र हुआ। इसके पश्चात स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने गांधी जी के आदर्शों को राष्ट्रीय सेवायोजना का एक अभिन्न अंग मानकर अच्छा नागरिक बनने की शपथ ली। साथ ही श्रमदान किया, जिसमें पौधों की सिंचाई एवं क्यारियॉं तैयार की। बायोसाइंस के प्रवक्ता डॉ सौरभ जैन ने स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को प्रोत्साहित करतेे हुये कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से एकता को बढ़ावा मिलता है। शिविर में विकास त्यागी, पूजा चौधरी, ऋषभ भारद्वाज, आशीष कुमार, तबस्सुम, शिवा, शिवम, आशीष, अरूण गुजराल, अदिती, आयुषी, श्रेया त्यागी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें