फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों की पोस्टर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का पोस्टर वार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारियों की पोस्टर वार शुरू हो गई है। कर्मचारियों ने अपने घरों पर सूचना चस्पा कर दी है कि यह सरकारी कर्मचारी का घर, पुरानी पेंशन बहाली तक कोई राजनैतिक दल अथवा व्यक्ति वोट मांगकर शर्मिंदा न करे। उधर, कर्मचारियों की आठ और नौ जनवरी को होने वाली हड़ताल के लिए भी तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान किया है। इसे लेकर राज्य कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में शिक्षक एवं कर्मचारियों से एकजुट होने का हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, सचिव पवन कुमार गिरि, विकास कुमार आदि ने सभी कर्मचारियों और शिक्षकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। उधर, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने घरों पर पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में सूचना चस्पा कर ली हैं। अधिकांश कर्मचारियों और शिक्षकों ने अपने घरों पर चस्पा कर दिया है कि यह सरकारी कर्मचारी का निवास है। पुरानी पेंशन की बहाली न होने तक कोई भी राजनैतिक दल या व्यक्ति वोटों के लिए संपर्क न करे। राज्य कर्मचारियों का यह अभियान जोरशोर से शुरू हुआ और एकदम से ही पूरे शहर में फैल गया। यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली नहीं होने से शिक्षकों एवं कर्मचारियों में आक्रोश है। जयदीप, रामरतन, अनुज कुमार, राजीव चावला, राहुल चौधरी, संदीप मलिक, रविंद्र सिंह आदि शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अपने घरों पर इसी तरह की सूचना चस्पा कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें