फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकियों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया
विज्ञापन

खतौली/मोरना/जानसठ। गांव भायंगी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, पंडित आशुतोष, अभिनव, आदित्य, राजवीर, कुलदीप, सौरव एवं समस्त ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, मोरना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार की रात श्रद्धालुओं ने रभगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर झूला झुलाया व मिष्ठान वितरित किया। भोकरहेड़ी के प्राचीन दरगाह शिव मंदिर में झांकियों का शुभारंभ तिलक लगाकर किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण बाल लीलाओं पर आधारित नाट्य मंचन का आनंद लिया। सेठों वाले मंदिर पर पालीवाल परिवार द्वारा आयोजित सुंदर झांकियों के दर्शन करने को भारी भीड़ उमड़ी। बारिश के बीच महिलाओं व बच्चों ने उत्साह दिखाते हुए घरों में भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, भाकियू नगराध्यक्ष उदयवीर सिंह, रविंद्र वाल्मीकि, रामबीर सिंह, पंडित रमेंद्र शर्मा काका जी, वेदप्रकाश गर्ग, प्रमोद कुमार गर्ग, लाला पप्पू, धीरेंद्र सिंह, जोगेंद्र वर्मा, सुमित, सत्यप्रकाश गर्ग, नीशू पंसारी, गौरव गर्ग, कल्लू पंडित जी, रविंद्र शर्मा, नवीन सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर झांकी देखने उमड़े श्रद्धालु
जानसठ। कस्बे व क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कस्बे के महादेव मंदिर, राधाकृष्णन शिव मंदिर, देवी मंदिर तथा आदर्श कॉलोनी व सीएचसी के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गई। गांव कवाल में जन्माष्टमी के पर्व पर झांकी का उद्घाटन करते हुए विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला अपरंपार है, उनकी लीलाओं को उस युग में भी कोई समझ नहीं पाया और ना ही कोई इस युग में समझ पाएगा। वहीं, कस्बे के सीएचसी मंदिर व आदर्श कॉलोनी में झांसी का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, रमेश काम्बोज, ब्रजेश रस्तोगी द्वारा किया गया। झांकी में भगवान कृष्ण राधा का नृत्य देख दर्शक भाव विभोर हो गए। इस दौरान गौरव पंडित, नेत्रपाल कश्यप, अभिषेक, सचिन, प्रभात, शिवम, संदीप, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें