फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में होगा इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण का किया शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष के होने वाले सभी छात्र-छात्रा मतदाता बनेंगे। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों में इलेक्ट्राल लिटरेसी क्लब का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान में डीएम ने कहा कि मतदाता बनने की पात्रता के अंतर्गत कोई भी छात्र-छात्रा अथवा नागरिक जो भारतीय नागरिक हो एवं जनपद के संबंधित क्षेत्रों में सामान्य निवास कर रहे हैं और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, फार्म छह भर सकते हैं। ऐसे लोगों का वोटर कार्ड बनेगा। बीएलओ के माध्यम से तहसील में फार्म एकत्र होंगे। यह अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा प्रदान की गयी है। निर्धारित तिथियों पर बीएलओ बूथ पर बैठेंगे। मतदाता सूची में नाम देखने की व्यवस्था भी की गयी है। नाम कटवाने और शुद्धि कराने के लिए अलग से फार्म भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी कॉलजो में इलेक्ट्रोरल लिटरेसी कल्ब बनाए जा रहे हैं और उनके माध्यम से जागरूकता कराई जाएगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत सरोज, एसडी पब्लिक स्कूल की प्राधानाचार्या चंचल सक्सेना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें