फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सेंट मेरी ग्लोबल स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन

विद्यालय के डायरेक्टर सागर सोम व प्रधानाचार्या सोनिया शर्मा ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का हमारे जीवन में इसका क्या महत्व बताया। उन्होंने सत्य की राह पर चलने वाले पराजय का मुख नहीं देखते हैं। इसके बाद छोटे बच्चे कृष्ण, राधा, गोपियां एवं बाल सखा के रुप में आए, उनका कार्यक्रम देखकर सभी भाव विभोर हो गए और तालियों के साथ सभी ने उनका उत्साह बढ़ाया। पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। कार्यक्रम के अंत दही हांड़ी फोड़ी गई। अंत में डायरेक्टर ने सभी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या ने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलने एवं निस्वार्थ भाव से कर्म करने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, मॉर्डन पब्लिक स्कूल में सभी छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने राधा कृष्ण, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आराध्या, काव्या, अकुल, अनुधि व दक्ष रहे। प्रबंधक कुलदीप त्यागी, अध्यक्ष रंजन अहलावत व प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने बच्चों की प्रशंसा की। वहीं, श्रीराम पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्रों ने श्रीकृष्ण, राधा, यशोदा व अन्य गोपियों की भूमिका निभाकर सभी भावविभोर कर दिया। चेयरमैन रामरिक्ष पाल ने छात्रों को जन्माष्टमी की बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक नवीन कुमार चंद्रवंशी, प्रवीन कुमार चंद्रवंशी व विद्यालय जेबा सिद्दीकी ने भी जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें