मुजफ्फरनगर। शहर के एसडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत विकास परिषद संकल्प की ओर से भारत को जानो परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा छह से आठ तक के करीब छह सौ बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए महारत दिखाई। नीरज अग्रवाल, राजीव गुप्ता व जगदीश पालीवाल के सौजन्य से आयोजित परीक्षा ऑल इंडिया लेवल पर कराई गई थी। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने प्रतिभगियों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय इंचार्ज गीता मित्तल व ऋतु सैनी का सहयोग रहा।
एसडी ग्लोबल स्कूल में मनाया जन्माष्टमी पर्व
मुजफ्फरनगर। शहर के जानसठ रोड स्थित एसडी ग्लोबल स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल निदेशक डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी पर्व की महत्ता से अवगत कराया। कॉर्डिनेटर साक्षी चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्म व उनकी लीलाओं का वर्णन किया। नर्सरी से कक्षा-दो के बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में श्रीकृष्ण के बाल रूप की मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की। अमृत, विहान, स्वर्णिका, मनाहिल व गुरमीत को विजयी घोषित किया गया। मोनिका, स्नेहा, दीक्षा, कोमल, प्रीति, बिंदिया, अर्चना, शालू व मेघा का सहयोग रहा।
स्कूली बच्चों को दी गई होम्योपैथिक दवा
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल व द एसडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को वायरल व बुखार से बचाने के लिए होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर डीके वर्मा ने बच्चों को होम्योपैथिक दवा के प्रभाव से अवगत कराया। स्कूलों के चार हजार से अधिक बच्चों को इस दवा को पिलाकर लाभ दिया गया। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना, हेल्थ इंचार्ज सुदेश कुमार, शिवकुमार शर्मा, कुमुद गार्गी, गीता मित्तल, रेणु गोयल का सहयोग रहा।