मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंतदेव ने मंगलवार को कई थाना प्रभारियों के दायित्व में फेरबदल किया है। इसके तहत नई मंडी कोतवाली में बतौर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध तैनात इंस्पेक्टर एचएन सिंह को पलायन प्रकरण को लेकर चर्चित सिखेड़ा थाने की कमान सौंपी गई है।
वहीं, इंस्पेक्टर पंकज लवानिया को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध खतौली कोतवाली से हटाकर रतनपुरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा, थाना भोपा के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा को भौराकलां थाना प्रभारी बनाया गया है, वहीं पीआरओ इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध नई मंडी कोतवाली बनाया गया है। भौराकलां थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राजीव कुमार को मीडिया सेल/साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है। जबकि रतनपुरी एसओ एसआई विरेंद्र कसाना को पीआरओ नियुक्त किया गया है। इनके साथ ही सिखेड़ा थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को स्थानांतरण नीति के तहत कार्यमुक्त करते हुए रिलीव करने के आदेश दिए गए हैं।