फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वन संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ मुख्य अतिथि बारुराम शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य सतीश उपाध्याय ने कहा कि भौतिक सुख-साधनों की अंधाधुंध दौड़ में अपनी प्राचीन परंपराओं को मानव भूलता जा रहा है तथा पर्यावरण संकट में है। इस पर्यावरण को शुद्ध करने में सबसे सुंदर विकल्प हवन-यज्ञ है, जो कि एक प्राचीन परंपरा है। जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. वंदना शर्मा ने भी पर्यावरण पर अपने विचार रखे। आचार्य पंकज त्यागी ने कहा कि वन संरक्षण कोई एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि वर्षभर निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उधर, मुजफ्फरनगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय महावीर चौक और प्राथमिक विद्यालय गंगारामपुरा में वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण किया गया। नगर शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल, सीताराम, इदरीश, दिलशाद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें