फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजवाहे का रेग्युलेटर तोड़ा, फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबहे का रेग्युलेटर तोड़ा, फसलें जलमग्न
विज्ञापन

भोपा। शरारती तत्वों द्वारा रजबहे का रेग्युलेटर तोडे़ जाने से अनेकों ग्रामों की हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है। गुस्साए किसानों ने सिंचाई अधिकारियों के सामने प्रदर्शन कर रेग्युलेटर को तुरंत ठीक कराने की मांग की। सींचपाल द्वारा पांच आरोपियों के विरुद्ध सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर, गढ़वाड़ा, बेलडा, अथाई, भोकरहेड़ी, भोपा, वजीराबाद, छछरौली, मोरना, करहेड़ा, ककराला दर्जनों ग्रामों के किसानों ने चक मौहम्मदपुर की शाखा मोरना का रेग्युलेटर तोडे़ जाने पर रोष प्रकट किया। रेग्युलेटर टूट जाने से क्षेत्र के एक बडे़ भूभाग की सिंचाई प्रभावित हो गई। तेज गर्मी में पानी न मिलने से फसलों में भारी नुकसान की आशंका है। किसानों के गुस्से को देख मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता हरि शर्मा, अपर अभियंता राकेश कुमार, अवर अभियंता अशरफ अली ने तुरंत रेग्युलेटर सही कराने के आदेश ठेकेदार को दिया। वहीं, सींचपाल देवेंद्र सिंह ने भोपा थाने पर ग्राम करहेड़ा निवासी एक युवक को नामजद कराते हुए चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रेग्युलेटर तोड़ देने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि चक मोहम्मदपुर रजबहे में 120 से 128 क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज किया जाता है। रेग्युलेटर टूट जाने से बड़े क्षेत्र के सिंचाई प्रभावित हुई है। रेग्युलेटर तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्रदीप, संजय, विक्की, सुमित, अमित राठी, विकास, मनोज, सुशील शर्मा, राजीव, टीटू, सुनील, पिंटू, अंकित, रामपाल, सरफराज अंसारी, चिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार मांगने पर युवक पर हमला
भोपा। उधार दी रकम वापस मांगने पर युवक को आधा दर्जन लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव खैरनगर निवासी सतेंद्र का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने एक वर्ष पूर्व उससे ट्रैक्टर खरीदने के लिए 80 हजार रुपये उधार लिए थे। अब आरोपी उधार वापस नहीं दे रहा है। शनिवार को वह उसके घर अपनी रकम मागंने गया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल कर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

सोमवार को बिजली अधिकारी समस्याएं सुनेंगे
भोपा। दो जुलाई सोमवार को मोरना और जटमुझेड़ा के जन सुविधा केन्द्रों में विद्युत अधिकारी समस्या सुनेंगें। एसडीओ बिजली कालीचरण ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें