फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधे लगाकर दीर्घायु बनें: डा तारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधे लगाकर दीर्घायु बनें : डा तारिणी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में डॉ तारिणी तनेजा ने ‘आओ पेड़ लगाए’ वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत एसडी पब्लिक स्कूल से की। उन्होंने प्रिंसिपल चंचल सक्सेना के साथ पौधे लगाए। साथ ही इन पौधों की देखभाल के लिए उन्हें गोद लेेने का आह्वान किया। डॉ एमके तनेजा ने भी पौधरोपण किए।
विज्ञापन

डा तारिणी ने बताया कि वृक्ष केवल सुंदरता, छाया एवं फल ही नहीं प्रदान करते हैं, अपितु एक वृक्ष चार व्यक्तियों के लिए प्रतिदिन ऑक्सीजन देता है। एक वृक्ष लगभग 200 फुट के क्षेत्रफल की कार्बन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड और सल्फर डाई ऑक्साइड गैस को सोख कर पर्यावरण में लाभ पहुंचाता है। पत्तियों से भाप निकलने के कारण वातावरण को तृप्त कर प्राकृतिक एयर कंडीशन का काम करता है और यह भी लगभग 1500 वर्ग फीट क्षेत्र को वातानुकूलित करता है। पेड़ का हरा रंग शांती दायक, टेंशन को कम करने वाला, अनाहत चक्र को जाग्रत करने के कारण हृदय रोग से बचाता है। अत: डाक्टर्स डे पर पौधरोपण रोगी के लिए किये जाने वाला सर्वश्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने बताया कि प्रात: काल भ्रमण करना, हरे वृक्ष की छाया में बैठना, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना, निसंतान दंपत्तियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा का कार्य करता है। पौधारोपण में गीता, राजेश, रेखा, पूनम, धीरज, नुपुर, ऊषा, सरोज, संजय, मनोज, प्रमोद, ऋषि, अंकुर, अर्चना महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें