फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू संगठनों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठनों ने सोमवार को कचहरी पहुंच कर डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने देवी-देवताओं की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आक्रोश जताया। एडीएम के नाम ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी को भी ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पुरकाजी प्रखंड के संयोजक पीयूष राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहले एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसके बाद डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एडीएम को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने की नीयत से सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। कुछ आरोपियों के नाम भी ज्ञापन में बताए गए, जिनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों में नितिन वर्मा, मनीष, मोहित, नीरज पाल, मोहित गुर्जर, विवेक गर्ग, अमन गोयल, अक्षय राठी, अंकित पाल, दिनेश, मनीष सैनी, विकास आदि शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें