फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू राष्ट्रवादी का बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

जानसठ। भाकियू राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं ने 10 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से सूख रही फसल का मुआवजा देने तथा ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू राष्ट्रवादी सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष नाहर सिंह ने कहा कि ककरौली क्षेत्र में पिछले दस दिन से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। इस कारण किसानों की फसलें सूख रही है। किसान का बिल समय से जमा नहीं होता तो किसान पर ब्याज व सरचार्ज लगा दिया जाता है। विभाग को ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से सूखी फसल का मुआवजा देना चाहिए। गांव में किसानों को 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। यूनियन ने गांव में 12 से 13 घंटे रात और दिन में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन विद्युत निगम के जेई नरेश कुमार को देकर किसानों की समस्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। मांगे एक सप्ताह में पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन करने वालों में पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, जानसठ नगर अध्यक्ष शान मोहम्मद, नवुला खां, अमित सैनी, नाहर सिंह, चंद्रपाल, पुष्पेंद्र, कर्म सिंह सैनी, मामचंद, ओमपाल, मथन सिंह, ब्रजवीर सिंह, इमरान आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें