फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाशा के जादू ने लोगों को किया हैरतअंगेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाशा के जादू ने लोगों को किया हैरतअंगेज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के पंडाल में जादूगर पाशा ने जादू दिखाकर लोगों को हैरतअंगेज कर दिया। उन्होंने एक के बाद एक इतने जादू दिखाए की महिला और बच्चे तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

दि गुड़ खांडसारी एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जादूगर पाशा के कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अंजू अग्रवाल, वैश्य महासभा की अध्यक्ष नीलिमा अग्रवाल और डीएम राजीव शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जादूगर पाशा ने अपने जादू दिखाने प्रारंभ किए। अपने जादू के कार्यक्रमों से पाशा ने सभी को हैरत में डाल दिया। उन्होंने कागज का कबूतर हाथ में लिया और सबके सामने ही उसे जिंदा कबूतर दिखाकर उड़ा दिया। उन्होंने ऐसे कई जादू दिखाए जिसे देखकर दांतों तले अंगुलियां दबा ली। दो घंटे तक एक के बाद एक जादू दिखाया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मित्तल, सुरेंद्र बंसल, हरीशंकर मूंधडा, राजेश गोयल, संजय मिश्रा, अमित जैन, राजेंद्र सिंघल, कृष्णचंद, मनीष चौधरी, नितिन सिंघल, कुलवंत, रेवतीनंदन, ब्रजगोपाल छारिया, प्रमोद मित्तल, अशोग गर्ग, भूदेव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें