फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी के गुणगान में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी के गुणगान में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बांके बिहारी परिवार ने बिहारी गुणगान महोत्सव का आयोजन किया। वृंदावन से आई ब्रजरसिका दीपा दीदी और सिरसा के कृष्णदास ने अपने भजनों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
टाउनहाल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कल्किधाम के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने किया। दीपा दीदी और कृष्णदास ने एक के बाद एक भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी। लोग मंत्रमुग्ध हो भक्ति में डूब गए। देर रात तक भजनों का यह कार्यक्रम चलता रहा। महोत्सव में वरुण शर्मा, सत्यप्रकाश, प्रवीण गोयल, तरुण बंसल, प्रदीप गोयल, राकेश गुप्ता, प्रभात तायल, दीपक गोयल, अमित अरोरा, गौरव अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म सम्मेलन 11 जून को
मुजफ्फरनगर। जिले में 11 जून को सनातन धर्म सम्मेलन का आयोजन होगा। गोवर्धनमठ जगन्नाथपुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती संबोधित करेंगे।
पत्रकारों से वार्ता में आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दस जून की शाम को शंकराचार्य शहर में पहुंच जाएंगे। योगेंद्र गर्ग के आवास पर उनका विश्राम होगा। आशीर्वाद बैंक्वट हाल में आयोजित कार्यक्रम में वह संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का विषय भारतीय संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण एवं वैदिक परिप्रेक्ष्य में धर्म, राष्ट्र एवं अध्यात्म विषय रहेगा। इस सनातन धर्म सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहेंगे। नई मंडी में हुई वार्ता में विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, योगेंद्र गर्ग, सुखदर्शन सिंह बेदी, श्यामलाल बंसल, त्रिलोकचंद अग्रवाल, राजकुमार नरुला, हरिभूषण, प्रवीण जैन, सुनील शर्मा, विपुल भटनागर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें