रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ
जानसठ। कस्बे के आदर्श कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में रामचरित मानस का नौ दिवसीय अखंड पाठ प्रारंभ हो गया। शनिवार को ज्ञानेश्वर सेवादल द्वारा आदर्श कालोनी में स्थित शिव मंदिर में रामचरितमानस रामायण पाठ के शुभारंभ से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ले में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में निशांत कांबोज, दीपेश गुप्ता, रेशु गोयल, प्रदीप गर्ग, अरविंद पाराशर, रुपेश कंसल, विक्की शर्मा, सोनी गुर्जर, सुरेश शर्मा, रोहित गोयल, गौरव शर्मा, राधे लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
शराब समेत आरोपी पकड़ा
रतनपुरी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव सठेड़ी गंगनहर पटरी पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को 48 पव्वे अवैध अरुणाचल प्रदेश मार्का अंग्रेजी शराब के बरामद किए। युवक ने अपना नाम मनोज पुत्र रमेशचंद निवासी गांव भैंसी, खतौली बताया है।