फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों में टक्कर लगी, महिलाओं समेत 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में महिलाओं समेत पांच घायल
विज्ञापन

खतौली। हाइवे पर चीतल कट के पास अनियंत्रित कार की भिड़ंत दो बाइकों से हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

दौराला क्षेत्र के गांव वलीदपुर निवासी मामचंद व उसकी पत्नी मेमना, धन सिंह व उसकी पत्नी रोशन तथा तिलकराम व उसकी पत्नी जमुना अलग अलग दो बाइकों पर अपने गांव से खतौली किसी काम से आ रहे थे। हाइवे पर चीतल कट के पास पीछे से तेजी से आ रही कार का अचानक टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों से टकरा गई। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने घायलों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें