आग का गोला बनी कार
मुजफ्फरनगर। कृष्णापुरी में एक कार में अचानक शॉर्टसर्किट होने से आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।
शहर कोतवाली के कृष्णापुरी निवासी शिवम बंसल की कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। शॉर्ट सर्किट होने से अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड बाद में मौके पर पहुंची।
छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी योगेश निवासी रामपुरी शाहबुददीनपुर रोड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी ने शनिवार को मोहल्ले की एक युवती का हाथ पकड़ कर अपने मकान में खींचने का प्रयास किया था।