वैश्य समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर ने कहा कि देश भर में युवाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है। युवाओं में राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति चेतना पैदा की जा रही है।
बालाजी चौक स्थित एक रेस्टारेंट में पत्रकारों से वार्ता में मोर ने कहा कि पूरे देश में युवाओं को संगठन में सक्रिय किया जा रहा है। विश्व के विभिन्न देशों में बसे वैश्य समाज के लोगों को जोड़ऩे का काम भी संगठन कर रहा है। समाज के गरीब लोगों का आर्थिक सहयोग किया जाएगा। रोजगार समाज के सहयोग से दिलाया जाएगा। समाज के युवा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ते रहे इसके लिए संगठन भी सहयोग करेगा। प्रदेश अध्यक्ष गिरीश बंसल, प्रदेश महामंत्री सचिन अग्रवाल, मेरठ के जिलाध्यक्ष पदमसेन सिंघल, जिला महामंत्री राकेश बंसल, जिलाध्यक्ष प्रतीक मित्तल, राकेश गोयल, शोभित गुप्ता, राजीव सिंघल, नीरज बंसल, ब्रजमोहन, योगेश आदि रहे।