बुढ़ाना। फुगाना बस अड्डे पर हुई घटना के बाद सन्नाटा पसरा है। आस पास के ग्रामीणों में घटना को लेकर भय व्याप्त है। फुगाना के प्रधान जितेंद्र मलिक गांव खरड़ निवासी नितिन मलिक दुुकानदार सोनू आदि का कहना है कि फुगाना बस अड्डे से आस पास के दर्जनों गांवों कई सौ यात्री रोजाना यहां से बसों द्वारा आवागमन करते हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीण छात्र व छात्राओं में भी दहशत व्याप्त है। हाइवे पर सड़क किनारे खडे़ होकर बस का इंतजार करना ग्रामीणों की मौत का कारण बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से फुगाना बस अड्डे के चौराहे पर गति नियंत्रक संकेत लगवाने की मांग की है।