फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा भाकियू और भाजपा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा-भाकियू के बीच नहीं सुलझा विवाद
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
भाकियू और भाजपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाकियू के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर सत्ता पक्ष के नेताओं का पारा चढ़ा हुआ है। कप्तान द्वारा इंस्पेक्टर गिरीश चंद शर्मा को लाइन हाजिर करने के फरमान से असंतुष्ट नेताओं ने इंस्पेक्टर और कस्बा प्रभारी को निलंबित करा दिया। इस मामले में ब्राह्मण समाज के नेताओं ने भाजपा सांसद और विधायक की निंदा की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोनी हरजीपुर में आयोजित ब्राह्मण समाज की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसानों को कुर्सी मांगने पर कुछ भाजपा नेताओं ने नाक का सवाल बना लिया। आरोप लगाया कि विधायक की मौजूदगी में विवाद हुआ, लेकिन उन्होंने मामले को निपटाने में कोई रुचि नहीं ली। भाकियू में मौजूद किसान भी भाजपा का वोट बैंक है। इसके बाद सिर्फ भाजपाइयों के खिलाफ दर्ज मुकदमों से सांसद और विधायक की नाराजगी का खामियाजा एसओ को भुगतना पड़ा। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने बताया कि एसओ को यहां बिना कसूर के उन्हें सस्पेंड करना गलत है। यदि उनकी बहाली नहीं होती, तो भाजपा विधायक और सांसद का विरोध किया जाएगा। एसओ की बहाली नहीं हुई, तो कैराना क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की रिश्तेदारियों में जाकर भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलेगा। जनेश्वर शर्मा की अध्यक्षता और बबली शर्मा के संचालन में आनंद प्रकाश शर्मा, महेंद्र प्रसाद, साहब सिंह अलीपुरा, राजू शर्मा बिरालसी, मदन मोहन नगला, सुदेश शर्मा भमेला, रामकिशन पीपलहेड़ा, धर्मवीर शर्मा, पवन शर्मा मौजूद थे। उधर, भाकियू की चोकड़ा में पंचायत में किसानों पर दर्ज मुकदमों पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों को न्याय नहीं मिला, तो भाजपा का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर कन्नू त्यागी, साधू त्यागी, पवन कुमार, टीनू, कृष्ण त्यागी, सुधीर त्यागी और मोहन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें