फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपेथी दवाईयों से चलेगा ज्वर निदान अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
होम्योपैथी दवाईयों से चलेगा ज्वर निदान अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद में देश और प्रदेश का पहला होम्योपैथिक दवाईयों से ज्वर निदान अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। होम्योपैथी विधि से उपचार में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और यह दवाईयां ज्वर एवं अन्य बीमारियों में अत्यंत प्रभावी है। होम्योपैथिक दवाई की एक या दो बूंद लेने से ज्वर छह महीने तक नहीं आता है।
विज्ञापन

डीएम ने होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि इस अभियान का माइक्रोप्लान बनाया जाए और प्रत्येक मंगलवार को सभी होम्योपैथी डाक्टरों,. जिनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि होम्योपैथिक डाक्टरों के सहयेाग के लिए आशा वर्कर, संगिनी की ड्यूटी लगाई जाए। प्रत्येक गांव के लिए एक अलग से रजिस्टर बनाया जाए, जिसमें मरीज का नाम, उम्र, लिंग, पति या पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पूर्व में बुखार आने की तिथि, मरीज के अन्य बीमारी का विवरण और दवाई पिलाई पिलाने के बाद भी अगर बुखार आता है तो उसका विवरण दर्ज किया जाए। इस अभियान को ‘स्वस्थ रहिए स्वस्थ रखिए’ का नारा दिया जायेगा। मच्छर जनित रोगों के प्रति भी जागरूक होना आवश्यक है। सीएमओ पीएस मिश्रा, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथिक चिकित्सक, प्राइवेट होम्योपैथी चिकित्सक संघ के पदाधिकारी, जिला समन्वयक यूनिसेफ सहित आशा वर्कर, सगिंनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें