फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शराब लाने के लिए कार नहीं देने पर दूल्हे के दोस्तों ने लड़की पक्ष के रिश्तेदार के साथ मारपीट कर उसकी कार में तोड़फोड़ की। इसको लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार मालिक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हरियाणा के घड़ौती रोहतक निवासी गौरव पुत्र रामबीर ने उक्त मामले में नई मंडी कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि वह मंगलवार रात को नई मंडी के अमित विहार में रिश्तेदार के यहां उनकी बेटी के शादी समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है कि रात में दूल्हे के कुछ दोस्तों ने शराब लाने के लिए उसकी कार मांगी, जिसे उसने देने से इंकार कर दिया। आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। गौरव को छुड़ाने जब उसके दोस्त आए, तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गौरव से उसकी चार तोले की सोने की चेन, 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


शादी समारोह में दो पक्षों में चाकू चले
मुजफ्फरनगर। सुजडू गांव में शादी समारोह के दौरान कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जमकर चाकू चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजडू में मंगलवार रात एक ग्रामीण के यहां शादी समारोह था। किसी बात को लेकर शादी समारोह में दो पक्ष आपस में उलझ गए। दोनों पक्षों में जमकर चाकूबाजी हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच कर रही है, वहीं कुछ जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें