फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में छात्रों का प्रदर्शन, उत्पीडन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मीरापुर के एक कॉलेज के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रबंधन पर छात्रवृत्ति न देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीरापुर स्थित एक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने बताया कि स्कूल प्रबंधक ने प्रवेश देते हुए कहा था कि तुम्हें कोई फीस नहीं देनी है। छात्रवृत्ति आने की जिम्मेदारी हमारी है, छात्रवृत्ति आने पर तुमसे कोई फीस वसूल नहीं की जाएगी। छात्रवृत्ति तो आई नहीं है, इसके बाद भी स्कूल प्रबंधक ने फीस 40 हजार रुपये से 50 हजार तक बढ़ा दी है। छात्र फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति न आने की शिकायत करते हैं तो स्कूल प्रबंधक उनको स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं। एसडीएम गजल भारद्वाज ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधक से बात कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में विकास कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, ज्योति, गुडिय़ा, रानी, पूजा, हरविंद्र सिंह, राधिका, देवराज, टीटू, शिवानी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें