बच्चों की तालीम पर दिया जोर
शाहपुर। मदीना एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गरीब बच्चों को तालीम दिलाने तथा निर्धन समाज की लड़कियों की शादी में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
एक पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित है। उन्हें शिक्षा दिलाई जाएगी। जमीयत ए उलमा के तहसील सदर तोहिद त्यागी ने कहा कि वेलफेयर गरीब बच्चों को तालीम दिलाने में सहयोग करने के साथ गरीब परिवार की लड़कियों की शादी भी करेगी। कार्यक्रम का संचालन हाफिज इंतजार ने किया। मुख्य अतिथि मुफ़्ती मोहम्मद आदिल कासमी, डॉ शिव कुमार, जलालुदीन, शाहनवाज अंसारी, खालिद, मास्टर उस्मान, वसीम, इमरान आदि मौजूद रहे।
बालाजी जन्मोत्सव मनाया
(फोटो समाचार)
रोहाना। बालाजी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मिल से प्रारंभ होकर रोहाना खुर्द, रोहाना कला से निकाली गई। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बजरंग बली के जयकारे लगाए। इस दौरान विधायक प्रमोद उटवाल, अनिल त्यागी, मुकेश, पंकज भगत, अनुज त्यागी, आदेश भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, रगुपाल आदि मौजूद रहे।
बाला जी महोत्सव सम्पन्न
भोपा। कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय बालाजी महोत्सव रविवार को भूमियां मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर भक्तों ने हनुमान के जयकारे लगाए। सेवार्थ क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान बालाजी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को भूमिया मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन करते हुए महोत्सव सम्पन्न हुआ।
शांतिभंग में किया चालान
भोपा। भोकरहेड़ी में दो पक्षो में हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों से फैजान,दिलशाद,नफीस,अजमल का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। उधर, देर शाम भोपा में मारपीट कर रहे मानू व अंकित को पकड़कर पुलिस ने चालान किया है।