फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण से ही शिक्षा की उन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
समर्पण से ही शिक्षा की उन्नति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में चार शिक्षिकाओं की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इन चारों शिक्षिकाओं का विद्यालय के प्रति समर्पण को याद करते हुए स्कूल प्रबंध समिति और विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एमजी पब्लिक स्कूल में टीचर इंदू रानी टीजीटी सोशल स्टडीज, ऊषा गुप्ता टीजीटी हिंदी, सोमलता टीजीटी हिंदी और म्यूजिक टीचर अचला शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित कर भावपूर्ण वातावरण में यादगार विदाई दी गई। इस समारोह में अतिथि के रूप में सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सचिव सुरेंद्र कुमार सिंधी ने अतिथि का स्वागत किया। समारोह में सेवानिवृत्त हुई चारों शिक्षिकाओं के परिजन भी मौजूद रहे। समारोह में प्राइमरी, मिडिल और सीनियर विंग की शिक्षिकाओं ने अलग अलग ग्रुप डांस प्रस्तुत कर इसे यादगार बना दिया। शिक्षिका पारूल गर्ग ने विदाई की इस बेला पर कविता सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वाइस चेयरमैन पुरूषोत्तम सिंघल, कुंज बिहारी अग्रवाल, धर्मपाल सिंघल, वैभव गोयल, मधु गोयल, नीता सिंघल, मेघा गोयल, अजय अग्रवाल, रीना अग्रवाल, डा. पीके अग्रवाल, एसएन गर्ग, विनय गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें