भूषण की बेटी को सरकारी नौकरी दिलाएंगे : भड़ाना
मुजफ्फरनगर। मीरापुर के विधायक अवतार भड़ाना भाजपा नेता भूषण के परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने भूषण की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को विश्वास दिलाया कि वह परिवार की हर संभव मदद करेंगे। भूषण की बेटी को सरकारी नौकरी के लिए सीएम से मिलेंगे। बेटी की शादी का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे।
एक सप्ताह पूर्व पार्टी कार्यालय पर ब्रेन हैमरेज के बाद भूषण सिंह की मौत हो गई थी। मीरापुर से विधायक अवतार भडाना रविवार को भूषण के गांव पचेंडा पहुंचे। वह भूषण की पत्नी, बच्चों और परिजनों से मिले। परिवार के लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। भूषण की एक बेटी है, जो सबसे बड़ी है। बेटी की शादी का समस्त खर्च उठाने और उसकी सरकारी नौकरी लगवाने का विधायक ने आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बेटी की सरकारी नौकरी लगवाने के लिए सीएम से मिलूंगा। नौकरी लगवाने की जिम्मेदारी मेरी है। इस अवसर पर उनके साथ डॉ वीरपाल निर्वाल, सुनील सिंघल, वैभव त्यागी, श्रवण अग्रवाल, हिमांशु सैनी, रोशनी पांचाल, शरद कपूर, मलखान, नरेंद्र जयंत, सुनीता शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि रहे।