फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में छेड़छाड़ पर संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाह समारोह में छेड़छाड़ पर संघर्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर एक विवाह समारोह में युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी गई। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के परिजनों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवती के भाई की ओर से चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी विपिन कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह ने शहर कोतवाली पर तहरीर दी। बताया कि उसकी रिश्तेदारी में शादी थी। रुड़की रोड स्थित एक वैंक्वट हॉल में विवाह समारोह था। वह भी परिजनों के साथ विवाह समारोह में गया था। आरोप है कि एक युवक ने परिवार की युवती से छेड़छाड़ की, जिसकी शिकायत युवती ने परिजनों से की। आरोप है कि जब छेड़छाड़ का विरोध किया गया, तो आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर विपिन व उसके परिजनों पर धारदार हथियारों से हमला कर कई परिजनों को घायल कर दिया। अचानक हुई मारपीट से विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंशुल, हिमांशु, सुमित और रविंद्र पुत्रगण विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें