फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑवरलोड वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन

मोरना। भोपा पुलिस की सूचना पर परिवहन अधिकारी ने दर्जनों ओवरलोड वाहनों के चालान कर उन्हें सीज कर दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र की मोरना चौकी प्रभारी तेज सिंह यादव ने उत्तराखंड से भोकरहेड़ी मार्ग द्वारा मोरना से गुजर रहे ओवरलोड ट्रकों के चालान काटे तथा कुछ वाहनों को सीज करते हुए परिवहन अधिकारियों को अवगत कराया। भोपा पुलिस की सूचना पर भोकरहेड़ी मार्ग पर पहुंचे परिवहन अधिकारी दलवीर सिंह व कांस्टेबल सलीम व राशिद ने पुलिस द्वारा रोके गए ओवरलोडेड वाहनों की जानकारी कर कानूनी प्रक्रिया के तहत ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की। इस दौरान कुछ चालक ट्रक को मोरना व भोकरहेड़ी मार्ग पर छोडक़र फरार हो गए। मोरना और भोकरहेड़ी में उत्तराखंड से आने वाले भारी वाहनों के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है तथा मोरना में अक्सर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें