सिखेड़ा/जानसठ।
सिखेड़ा क्षेत्र के नंगला गांव स्थित गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति उत्तर प्रदेश द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 63 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिनमें से कक्षा-10 के रवि पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आयुषी जैन, अर्पित धीमान, आयुषी चौधरी ने संयुक्त रुप से समान अंक होने पर प्राप्त किया। तृतीय स्थान शगुन व हुजैफा, चौथा स्थान साक्षी शेरावत, पांचवां आयुषी, छठे स्थान पर जतिन पंवार रहे। प्रतियोगिता समारोह में भाजपा के मंडल प्रभारी योगेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, रवींद्र द्वारा छात्र व छात्रों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। स्कूल प्रबंधक अरविंद बालियान ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के 63 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया था। जिनमें से 33 बच्चों ने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।