फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी पॉलीटेक्निक में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगारंग प्रस्तुतियों से दिल जीता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित गांधी पालीटेक्निक में अंतर क्षेत्रीय पालीटेक्निक पश्चिमी क्षेत्र खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पांच मंडलों के विभिन्न जनपदों के 41 पालीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह में छात्र-छात्राओं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

शिक्षा ऋषि के रूप में विख्यात स्वामी कल्याण देव द्वारा स्थापित गांधी पॉलीटेक्निक में इस खेलकूद समारोह से पूर्व छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति से अतिथियों और आगंतुकों का मन मोह लिया। स्वामी ओमानंद के संरक्षण में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन राकेश कुमार बिंदल ने किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष सोमांश प्रकाश ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरातन छात्र उद्योगपति विनोद मित्तल उपस्थित रहे। खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। संयोजक प्राविधिक शिक्षा पश्चिमी क्षेत्र मेरठ के संयुक्त निदेशक डीएम सिंह का आयोजक गांधी पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने स्वागत किया। छात्र-छात्राओं रंगारंग प्रस्तुति दी। राजीव सिंह, सतीश कुमार, चमनलाल, बबीता देवी, मनोज कुमार, आरके मोघा, आरके वर्मा, डॉ एके त्यागी, एचके जैन, वीके वत्स, अवधेश कुमार, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र रमन, राजेंद्र सैनी, उमेश कुमार, अमित गंगवार, आरएस सक्सेना, ललित मोहन, सुनील वर्मा, जीत कुमार, संजय गोयल, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें