फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी पब्लिक स्कूल में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल की प्राइमरी विंग में दो दिवसीय खेल उत्सव समारोह का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के आयोजन के साथ समापन हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सतीश चंद गोयल, सचिव सुरेंद्र कुमार सिन्धी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्राइमरी विंग में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों ने फ्रूट्स एंड वेजेटेबिल थीम पर मैंगो, एप्पल, टोमेटो, ग्रेप्स और अन्य प्रकार के फल एवं सब्जियों का रूप धारण कर वाहवाही लूटी। कक्षा एक के छात्र-छात्राओं ने प्रकृति की सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के फूलों, कक्षा दो के विद्यार्थियों ने एनिमल्स, कक्षा तीन और कक्षा चार के छात्र-छात्राओं ने बादल, आकाश, पानी, समुद्र के रूप का प्रदर्शन किया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, फ्रिज, लैपटॉप आदि का रूप धारण किया। अभिभावकों ने भी अपनी सराहनीय प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हुए डांस, सिंगिंग, एक्टिंग आदि प्रस्तुति दीं। प्रतियोगिता के समापन पर प्रत्येक कक्षा से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें नर्सरी कक्षा में काव्या प्रथम, रौनक द्वितीय, शाहगिल तृतीय रहे। केजी कक्षा में वृंदा शर्मा, अनिका सिंह, पंखुड़ी ने स्थान पाया। कक्षा एक में आराध्या त्यागी और आर्यमन शर्मा प्रथम, निवका कुच्छल, पारखी तायल द्वितीय, अवनी पाल एवं श्रेयांश तृतीय रहे। कक्षा दो में कनिका एवं धैर्य प्रथम, अर्णव और नीतिशा द्वितीय, एकांशी व वंश तृतीय रहे। कक्षा तीन में अर्जुन एवं तनीषा, शौर्य और शुभ गर्ग ने स्थान पाया। कक्षा चार में अनिरूद्घ और राघव गर्ग प्रथम, तनिष्का त्यागी द्वितीय, प्रज्ञा शर्मा तृतीय रहे। कक्षा पांच में जूही मित्तल प्रथम, राधिका द्वितीय, शकीना तृतीय रहीं। अभिभावक वर्ग से मंजू त्यागी, पूनम रहेजा, रितु मित्तल, रोशी गोयल, रुपेश, सोनिया, पूजा सिंह, राजदुलारी, कुमकुम, ममता, शीबा, विनीता, ज्योति, वैष्णवी, शालिनी को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में शिक्षिका निर्मला वर्मा, सुषमा गर्ग, रश्मि तोमर एवं रितु सिंघल शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में बेला आनंद, कोआर्डिनेटर मोनिका गर्ग, एक्टिविटी इंचार्ज बबीता वर्मा का योगदान रहा। संचालन आस्था शर्मा और मयंक गर्ग ने किया। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें